Headlines

22 दिन बाद बाणसागर डैम पहुंचा बांधवगढ़ का हाथी:घरों को नुकसान पहुंचाया, 4KM तैरकर टापू पर पहुंचा; 6 कुमकी हाथियों से निगरानी




बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से 7 सितंबर की रात मैहर वन मंडल के अमरपाटन रेंज में पहुंचा कॉलर आईडी वाला जंगली हाथी ई-5 (सी-4) 22 दिन बाद सोमवार को बाणसागर डैम पहुंच गया। हाथी ने करीब 3-4 किमी पानी में तैरकर डैम के एक टापू पर डेरा डाल लिया है। वन विभाग और बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम डैम के किनारे से उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही है। मौहारी में घरों को नुकसान पहुंचाया, किसान की मौत अमरपाटन रेंज में पहुंचने के बाद हाथी ने मौहारी गांव में घरों को नुकसान पहुंचाया था। इसी दौरान किसान कंछेदी यादव की हाथी के हमले में मौत हो गई थी। इसके बाद हाथी गोरसरी पहाड़ पर रहा और बीच-बीच में रिहायशी इलाकों में पहुंचता रहा। 6 कुमकी हाथियों से लगातार निगरानी हाथी के रेस्क्यू के लिए बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम 6 कुमकी हाथियों के साथ उसकी निगरानी कर रही थी। कॉलर आईडी के जरिए हाथी की लोकेशन पर नजर रखी जा रही थी। 23 सितंबर को रेस्क्यू की स्थिति बनी थी, लेकिन हाथी लगातार रेंज से बाहर निकलता रहा। तेज बारिश के कारण रेस्क्यू अभियान भी रोकना पड़ा था। वाहनों के हॉर्न के बाद रामनगर से निकला 27 सितंबर की रात करीब 10 बजे हाथी रामनगर के शहरी क्षेत्र में पहुंच गया था। लोगों ने वाहनों के तेज हॉर्न बजाकर उसे वहां से खदेड़ना शुरू किया। अमरपाटन रेंजर प्रफुल्ल त्रिपाठी के मुताबिक हाथी रामनगर से हरदुआ, गंजास, पुरैना और मड़करा होते हुए डैम की ओर गया। इसके बाद वह सतना कैंप रामनगर में काफी देर तक रुका। सुबह डैम में उतरा और टापू पर पहुंचा 28 सितंबर की सुबह करीब 6 बजे हाथी ललुआ बीट के कक्ष क्रमांक 637 पहुंचा। यहां से वह बाणसागर डैम में उतर गया। वन विभाग के मुताबिक हाथी करीब 3-4 किमी पानी में तैरकर एक टापू पर पहुंच गया है। बांधवगढ़ लौटने का अनुमान रेंजर प्रफुल्ल त्रिपाठी ने बताया कि हाथी अब वापस बांधवगढ़ की ओर लौटने के मूड में नजर आ रहा है। हालांकि, जब तक वह सरसी आइसलैंड को पार नहीं कर लेता, तब तक उसकी अगली दिशा के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ कहना मुश्किल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *