Headlines

बहादुरगढ़ में फर्जी पहचान बनाकर रह रहा बांग्लादेशी दबोचा:2019 में पश्चिम बंगाल के रास्ते भारत में घुसा, फर्जी आधार कार्ड बनवाकर बहादुरगढ़ में बना ली पहचान




बहादुरगढ़ में राष्ट्रीय सुरक्षा और पहचान सत्यापन से जुड़े मामलों के बीच जिला गुप्तचर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले करीब तीन वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के सहारे बहादुरगढ़ में रह रहा था और स्थानीय स्तर पर काम भी कर रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह वर्ष 2019 में पश्चिम बंगाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ था। गुप्तचर विभाग को आरोपी के संबंध में मिली गुप्त सूचना के बाद टीम ने निगरानी शुरू की। संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर उसे बहादुरगढ़ से हिरासत में लिया गया। पूछताछ और दस्तावेजों की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। बांग्लादेश के नोराइल जिले का रहने वाला है आरोपी पूछताछ में आरोपी की पहचान टिंकर पुत्र कृपाल निवासी जिला नोराइल, बांग्लादेश के रूप में हुई। उसने अधिकारियों को बताया कि उसके माता-पिता आज भी बांग्लादेश में रहते हैं। इसके बाद जांच एजेंसियों ने उसके दस्तावेजों और मोबाइल फोन की गहन पड़ताल शुरू की। फर्जी आधार कार्ड के सहारे बना रखी थी पहचान जांच में सामने आया कि आरोपी ने पश्चिम बंगाल का फर्जी आधार कार्ड बनवा रखा था। इसी दस्तावेज के आधार पर वह अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर बहादुरगढ़ में रह रहा था। प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि वह शहर के एक बंगाली दवाखाने में काम कर रहा था। मोबाइल फोन से मिले अहम सुराग सूत्रों के अनुसार आरोपी के मोबाइल फोन की जांच में कई चैट, संपर्क नंबर और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड मिले हैं, जिनका संबंध बांग्लादेश से बताया जा रहा है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी किन लोगों के संपर्क में था और क्या उसके साथ अन्य लोग भी इसी तरह फर्जी पहचान के सहारे भारत में रह रहे हैं। फर्जी दस्तावेज बनाने वाले नेटवर्क की भी जांच जांच का एक बड़ा पहलू यह भी है कि आरोपी के लिए फर्जी पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज किसने तैयार किए। गुप्तचर विभाग और संबंधित एजेंसियां अब उस नेटवर्क की तलाश में जुटी हैं, जिसने उसे भारतीय दस्तावेज उपलब्ध कराए और यहां बसने में मदद की। सुरक्षा एजेंसियां जुटीं जांच में अधिकारियों के अनुसार आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है। उसके भारत आने, यहां रहने, रोजगार हासिल करने और संपर्कों की पूरी जानकारी खंगाली जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *