![]()
बालाघाट में अवैध शराब, गांजा और नशीली दवाइयों के बाद अब एमडी ड्रग बिकने की बात भी सामने आई है। इस खबर के बाद हरकत में आई पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कदम उठाना शुरू कर दिया है। जिले में आज से ‘नशे से दूरी है जरूरी’ नाम का अभियान शुरू किया गया है। इसका असली मकसद लोगों को एमडी, कोकीन और ब्राउन शुगर जैसे खतरनाक ड्रग्स के जानलेवा नुकसानों के बारे में बताना है। पुलिस ने इस जागरूकता अभियान की शुरुआत स्कूलों से की है। इसके साथ ही अलग-अलग थानों की पुलिस नशीले पदार्थों की सप्लाई रोकने के लिए अलर्ट हो गई है। पुड़िया बेचने वाले से लेकर बड़े तस्कर तक पहुंचेगी पुलिस कोतवाली थाना प्रभारी अजय गुर्जर ने बताया कि इस अभियान के तहत पुलिस की नजर हर छोटी-बड़ी संदिग्ध गतिविधि पर है। अगर ड्रग्स बेचने का कोई भी मामला सामने आता है, तो पुलिस एक छोटी पुड़िया बेचने वाले से लेकर इसके बड़े तस्कर तक पहुंचने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। मेडिकल स्टोरों और सार्वजनिक जगहों पर रहेगी नजर पुलिस अब उन मेडिकल स्टोरों की भी जांच करेगी जहां नशे के रूप में इस्तेमाल होने वाली कफ सिरप या दूसरी दवाइयां बेची जाती हैं। अगर कोई मेडिकल संचालक बिना नियम या गैर-कानूनी तरीके से ऐसी दवाइयां बेचता मिला, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। इसके अलावा सड़कों या सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों पर भी नजर रखी जाएगी। जनता से सहयोग की अपील थाना प्रभारी ने शहर के लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें कहीं भी खुले में शराब पीने, नशीले पदार्थ बेचने या किसी भी तरह के अवैध काम की जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत डायल 112 या पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करके सूचना दें।
Source link
बालाघाट में बिक रही एमडी ड्रग:पुलिस बोली- मेडिकल स्टोर्स की जांच करेंगे, जागरुकता के लिए शुरू किया अभियान
