Headlines

खेलो इंडिया कार्यक्रम:स्कूलों में साई ने 16 व्यायाम शिक्षक बुलाए, विभाग ने 14 कोच भेज दिए




खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत स्कूलों में खेल शिक्षा और फिटनेस को मजबूत करने के लिए देशभर के व्यायाम शिक्षकों को आधुनिक ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके लिए पटियाला स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) सेंटर से छत्तीसगढ़ के 16 फिजिकल एजुकेशन टीचर भेजने कहा गया था। इसके बावजूद खेल संचालनालय ने अलग-अलग जिलों की खेल अकादमियों में प्रशिक्षण दे रहे 14 कोच को भेज दिया। खास बात यह है कि ट्रेनिंग पूरी होने के बाद जारी सर्टिफिकेट में भी सभी के लिए फिजिकल एजुकेशन टीचर ही दर्ज किया गया है। पटियाला स्थित नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स के डायरेक्टर सुधीर कुमार रेड्डी ने 21 जुलाई को खेल विभाग के संचालक को पत्र भेजा था। इसमें ओरिएंटेशन प्रोग्राम के तहत 3 से 7 अगस्त तक 16 फिजिकल एजुकेशन टीचर को विशेष प्रशिक्षण देने की जानकारी दी गई थी। ट्रेनिंग का उद्देश्य शिक्षकों की प्रोफेशनल स्किल बढ़ाने के साथ उन्हें आधुनिक खेल तकनीक, कार्यप्रणाली और स्कूलों में फिटनेस कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन के लिए तैयार करना था। प्रशिक्षण के लिए भेजे गए 14 कोच में 9 संविदा पर काम कर रहे हैं। इनमें 8 रायपुर खेल अकादमी और संचालनालय से हैं। वरिष्ठ प्रशिक्षक सरिता कुजूर, रश्मि संध्या एक्का, टी. निंगराज रेड्डी, हिमांशु चंद्राकर, सरिता यादव, दुर्गेश नंदिनी गोस्वामी, श्रद्धा सोनवानी और उपमा भोंसले शामिल हैं।
बिलासपुर से हरगुलशन सिंह, दिलकुमार राठौर और स्नेह कुमार यादव गए। इसके अलावा दुर्ग से भूपेंद्र हिरवानी, जशपुर से अनीस अहमद और राजनांदगांव से आरती शेंडे प्रशिक्षण में शामिल हुईं। व्यायाम शिक्षक और कोच की भूमिका अलग
व्यायाम शिक्षक और खेल कोच की भूमिका अलग होती है। व्यायाम शिक्षक बनने के लिए बीपीएड या एमपीएड जैसी शैक्षणिक योग्यता जरूरी होती है। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें कई खेलों के नियम और शारीरिक शिक्षा से जुड़ी जानकारी दी जाती है। वहीं खेल अकादमी के कोच सामान्यत: किसी एक खेल के विशेषज्ञ होते हैं और उसी खेल के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देते हैं। ऐसे में फिजिकल एजुकेशन टीचर के लिए तय ओरिएंटेशन में कोच भेजे जाने को लेकर अब विभागीय प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। मैंने अभी पदभार संभाला है, जानकारी नहीं है
व्यायाम शिक्षकों की जगह अकादमी व विभाग में कार्यरत कोच को ट्रेनिंग के लिए भेजे जाने की जानकारी नहीं है। मैंने हाल ही में पदभार ग्रहण किया है। इस संबंध में जानकारी लेंगे।- आकांक्षा शिक्षा खलखो, संचालक, खेल विभाग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *