![]()
अजमेर शहर में आमजन अपनी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याएं लगातार दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर रहे हैं। इनमें सड़क, जलभराव, स्ट्रीट लाइट और पेयजल सप्लाई से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से नागरिक अपनी परेशानियां सामने ला रहे हैं, जिन पर संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है। इसी कड़ी में कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है, जबकि कुछ समस्याओं के समाधान का अभी इंतजार है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ अजमेर फोर्ट, नया बाजार से प्रदीप कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि वार्ड नंबर-8 में पीने का पानी नहीं आ रहा है। पानी की सप्लाई नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या ‘भास्कर समाधान’ पर सामने आने के बाद एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ ने मामले में संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करवाई और पानी की समस्या का समाधान करवाया। पानी की सप्लाई होने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। समस्या का समाधान करवाने के लिए एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ को आज का ‘स्टार ऑफिसर’ चुना गया। रामगंज में एक सप्ताह से बंद रोड लाइट हुई ठीक थाना रामगंज से हिमांशु कटारिया ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से रोड लाइट बंद पड़ी हुई है। लाइट बंद होने के कारण रात के समय सड़क पर अंधेरा रहता था और लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए बंद पड़ी रोड लाइट को ठीक करवा दिया गया। लाइट चालू होने से क्षेत्र में रोशनी हुई और लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है… हाथीखेड़ा में सड़क की हालत खराब, लोगों को परेशानी फॉयसागर रोड से ललित तीर्थानी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि हाथीखेड़ा में सड़क की हालत काफी खराब है। सड़क खराब होने के कारण यहां से आने-जाने वाले लोगों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत करवाकर आवागमन सुचारू कराने की मांग की है। श्रीनगर रोड वार्ड-42 में जलभराव की समस्या श्रीनगर रोड वार्ड नंबर-42 से अंशु जैन ने समस्या पोस्ट कर बताया कि सड़क पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। सड़क पर पानी जमा होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। वाहन चालकों को भी पानी भरी सड़क से निकलने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने पानी की निकासी करवाकर जलभराव की समस्या दूर करने की मांग की है। जोंसगंज में दो दिन से बंद स्ट्रीट लाइट जोंसगंज से प्रदीप कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया कि पिछले दो दिनों से क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही है। रात के समय लाइट बंद रहने से सड़क पर अंधेरा रहता है और लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से बंद स्ट्रीट लाइट को जल्द ठीक करवाकर चालू कराने की मांग की है। केसरी कॉलोनी, आदर्श नगर में सड़क पर जगह-जगह गड्ढे केसरी कॉलोनी, आदर्श नगर से महेश मखीजा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि सड़क पर काफी गड्ढे बने हुए हैं। गड्ढों के कारण वाहन चालकों को सड़क से निकलने में परेशानी हो रही है। वहीं राहगीरों को भी संभलकर आवागमन करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत करवाकर गड्ढे भरने की मांग की है। ‘भास्कर समाधान’ से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1. एईएन सत्यवीर सुरेला बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:सफाई व्यवस्था, नाली के टूटे कवर, जलभराव से जुड़ी समस्याएं शामिल 2. ‘भास्कर समाधान’ बना पब्लिक की आवाज:अजमेर में पानी की सप्लाई में अनियमितता बड़ा मुद्दा, रोड लाइट बंद होने से मोहल्ले अंधेरे में 3.जेईएन शाहीन बानो बनीं आज की ‘स्टार ऑफिसर’:अजमेर में सड़क, सफाई, पानी और आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याएं सामने आईं 4.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की ‘स्टार ऑफिसर’:एकता नगर और लोंगिया मोहल्ले में लंबे समय से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू 5.जेईएन बीना बिड़ला बनीं आज की ‘स्टार ऑफिसर’:चार दिन से बंद थी स्ट्रीट लाइट, समस्या का हुआ समाधान 6.एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन सक्रिय 7. एईएन बीना बिड़ला बनीं आज की ‘स्टार ऑफिसर’:नाली, सफाई, स्ट्रीट लाइट और पानी की सप्लाई जैसी समस्याओं पर समाधान जारी 8.चार महीने से पाइपलाइन लीकेज की समस्या हुई हल:कचरा, गंदगी और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 9.मेडिकल कॉलेज के पास खराब सड़क हुई ठीक:पानी की पाइपलाइन, सफाई, स्ट्रीट लाइट और बिजली के तारों से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 10.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की ‘स्टार ऑफिसर’:अजमेर शहर में ‘भास्कर समाधान’ के जरिए लगातार पहुंच रही नागरिकों की समस्याएं
Source link
एईएन कन्हैया लाल जांगिड़ बने आज के 'स्टार ऑफिसर':रामगंज में एक सप्ताह से बंद रोड लाइट हुई ठीक, लोगों को राहत
