![]()
गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-9 पर सोमवार को लावारिस पड़े दो बैग से अंग्रेजी शराब बरामद हुई। अपराध आसूचना शाखा गोरखपुर क्षेत्र और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों बैग को कब्जे में लिया। इनमें 23.760 लीटर अंग्रेजी शराब मिली, जिसकी कीमत 17,160 रुपये बताई गई है। RPF अधिकारी ने बताया कि सोमवार 28 सितंबर को अपराध गतिविधियों की निगरानी के दौरान उप निरीक्षक बृजेश कुमार आर्य, सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार, सहायक उप निरीक्षक बृजराज यादव और सहायक उप निरीक्षक केपी भारती गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-9 के पश्चिमी छोर पर शौचालय के पास दो बैग लावारिस हालत में पड़े मिले। यात्रियों से पूछताछ, किसी ने नहीं बताया बैग अपना टीम ने आसपास मौजूद यात्रियों से बैग के बारे में पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी बैग अपना नहीं बताया। इसके बाद गवाहों की मौजूदगी में दोनों बैग खोले गए। बैग के अंदर 132 टेट्रा पैक Officer Choice Original Whisky बरामद हुई। प्रत्येक टेट्रा पैक 180 एमएल का था और इसकी कीमत 130 रुपये बताई गई। इस तरह शराब की कुल मात्रा 23.760 लीटर और कुल कीमत 17,160 रुपये आंकी गई। RPF पोस्ट गोरखपुर को सौंपी शराब टीम ने शाम करीब 3:10 बजे शराब को जब्त कर लिया। मौके पर ही जब्ती की कार्रवाई पूरी की गई और गवाहों के बयान दर्ज किए गए। इसके बाद बरामद शराब को आगे की कार्रवाई के लिए अधिकारिता रखने वाले रेसुब पोस्ट गोरखपुर को सुपुर्द कर दिया गया। मामले में शराब को स्टेशन तक लाने और छोड़ने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है।
Source link
रेलवे स्टेशन पर अंग्रेजी शराब से भरे 2 बैग मिले:गोरखपुर RPF ने जब्त की 132 टेट्रा पैक, आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
