Headlines

नर्मदापुरम की 3पंचायत में उपचुनाव, पहली बार ईवीएम से वोटिंग:सुबह से वोट देने पहुंचे, मिसरोद में अविश्वास प्रस्ताव लाकर सरपंच को हटाया




पंचायत उप निर्वाचन-2026 के तहत नर्मदापुरम जिले सांवलखेडा, मिसरौद और फरीदपुर में सरपंच पद के लिए 29 सितम्बर मंगलवार सुबह 7 बजे से उपचुनाव की वोटिंग शुरू हुई। सुबह से ही तीनों गांव में चुनाव का माहौल नजर आ रहा है। मतदाता वोट डालेंगे के लिए उत्सुक नजर आ रहे। मिसरोद में सुबह 8 बजे तक दोनों पोलिंग बूथ पर 100 वोट डल गए। दोपहर 3 बजे तक ईवीएम के तहत वोट डाले जाएंगे। 30 सितम्बर को तहसील ऑफिस में मतगणना होगी। जिले में ग्राम पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम से मतदान होने जा रहा है। जिसे लेकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोमेश मिश्रा ने अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए है। फरीदपुर, मिसरोद और सांवलखेड़ा पंचायत में सरपंच पद के दो दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। जहां 7 केंद्रों पर कुल 3790 मतदाता है। तीनों ही पंचायतों के मतदान केंद्रों पर सोमवार दोपहर में ही मतदान दल पहुंच गए थे। अधिकारी और पुलिस फोर्स तैनात
तीनों ही ग्राम पंचायतों के पोलिंग बूथ पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स तैनात है। एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार अंकित मौर्य, एसडीओपी महेंद्र चौहान, डोलरिया थाना प्रभारी, जनपद पंचायत सीईओ समेत निर्वाचन से जुड़े अधिकारी पोलिंग बूथ और चुनाव की गतिविधियों पर नजर बनाएं रखे है। सोमवार शाम को नर्मदापुरम एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह, ग्रामीण तहसीलदार अंकित मौर्य ने मिसरोद और सांवलखेड़ा के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने मतदान दिवस पर संबंधित ग्राम पंचायत में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सरपंच के कार्यों से नाराज़गी के बाद अविश्वास प्रस्ताव लाकर हटाया ग्राम मिसरोद में साल 2022 में पंचायत चुनाव के दौरान राजकुमारी पवार को सरपंच चुना गया था। साढ़े तीन साल के कार्यकाल में उनके कार्यों से पंच और ग्रामवासी संतुष्ट नहीं थे। जिसके चलते पंचों ने अविश्वास प्रस्ताव लाकर राजकुमारी पवार को सरपंच पद से हटाया। अब कमल चौधरी और माखन लाल चौधरी चुनाव मैदान में है। पंचायतों पर एक नजर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *