![]()
भिंड के उमरी थाना क्षेत्र के ढोंचरा गांव में सोमवार रात खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। सिलेंडर से गैस लीकेज होने के बाद नोज में आग पकड़ ली और देखते ही देखते लपटें उठने लगीं। आग बढ़ती देख घर में मौजूद परिवार के लोग घबराकर बाहर निकल आए। ग्रामीणों ने तत्काल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही एफआरबी वाहन मौके पर पहुंचा। पुलिस जवानों ने फायरकर्मियों की तर्ज पर सूझबूझ दिखाते हुए करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार, ढोंचरा निवासी बृजेन्द्र सिंह राजावत (59) पिता विशम्भर सिंह राजावत के घर में परिवार के लोग खाना बना रहे थे। इसी दौरान गैस सिलेंडर से अचानक लीकेज हुई और नोज में आग लग गई। सिलेंडर से लगातार लपटें उठती देखकर परिवार के सदस्यों ने तत्काल घर खाली कर दिया। आग की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। 20 मिनट में बुझ सकी आग
इधर, 112 पर सूचना मिलने के बाद एफआरबी में तैनात आरक्षक अमित बघेल, शिवम तोमर और आलोक सेंगर मौके पर पहुंचे। जवानों ने स्थिति को समझते हुए सावधानी से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सिलेंडर से उठ रही आग की लपटों के बीच जवानों ने करीब 20 मिनट तक प्रयास किया और आखिरकार आग पर काबू पा लिया। आग शांत होने के बाद परिवार और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
Source link
भिंड में गैस सिलेंडर में लीकेज से लगी आग:परिवार ने घर खाली किया; 112 टीम के जवानों ने बुझाई
