![]()
बालोतरा जिले की पुलिस ने बाइक चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी 20 सितंबर की रात पाली से बालोतरा आया था और डागा हॉस्पिटल गली में घर के बाहर खड़ी सुपर स्प्लेंडर बाइक चुरा ले गया था। पुलिस ने आरोपी को तकनीकी सुराग के आधार पर बालोतरा से डिटेन कर उसके कब्जे से चुराई बाइक बरामद कर ली। अन्य चोरी की वारदातों को लेकर पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। घर के बाहर से चुराई बाइक पुलिस के अनुसार बालोतरा निवासी अरविंद कुमार ने 24 सितंबर को बालोतरा थाने में रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि 20 सितंबर की रात डागा हॉस्पिटल गली, कस्बा बालोतरा स्थित उसके घर के आगे बाइक खड़ी थी। रात में चोर बाइक चुराकर ले गया। 21 सितंबर की सुबह देखा तो बाइक वहां नहीं मिली। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी राजेश कुमार कॉवत ने बताया – सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान मोहम्मद आरिफ पुत्र मोहम्मद यासीन निवासी शास्त्री नगर, बजरंग वाड़ी, पाली के रूप में हुई। इसके बाद टीम ने तकनीकी आधार पर आरोपी को बालोतरा से डिटेन किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बाइक बरामद कर ली। आरोपी से अन्य चोरी की वारदातों को लेकर भी पूछताछ की गई। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Source link
पाली से बालोतरा आकर चुराई बाइक, बदमाश गिरफ्तार:कोर्ट ने जेल भेजा; आरोपी ने 9 दिन पहले की थी वारदात
