Headlines

Kurukshetra SKAU Campus Construction | PM Modi Dream Project Updates


कुरुक्षेत्र के फतुहपुर गांव में बनने वाले कैंपस से पहले हवन-यज्ञ में आहुति डालते कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान और अन्य।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र की श्री कृष्ण आयुष यूनिवर्सिटी (SKAU) अब अपने मौजूदा कैंपस से निकलकर 92 एकड़ में फैले नए कैंपस की ओर बढ़ रही है। फतुहपुर गांव में बनने वाले नए कैंपस के पहले फेज के निर्माण की शुरुआत हो गई। करीब 1300 करोड़ रुपए के बजट वाले इस प्

.

पहले फेज का टेंडर करीब 527 करोड़ रुपए का था, लेकिन यह काम 434 करोड़ रुपए में पूरा करने की जिम्मेदारी एक एजेंसी को दी गई। एनवायरमेंटल क्लीयरेंस मिलने के बाद निर्माण कार्य एजेंसी ने काम शुरू कर दिया। यह देश की पहली आयुष यूनिवर्सिटी है।

कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान बोले- पहले फेज में 434 करोड़ से बनेंगे कैंपस।

कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान बोले- पहले फेज में 434 करोड़ से बनेंगे कैंपस।

पहले फेज में बनेगा 250 बेड का अस्पताल

कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने बताया कि अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। नए कैंपस में आयुर्वेद की PG शिक्षा, रिसर्च और मरीजों के इलाज पर मुख्य फोकस रहेगा। पहले फेज में यूनिवर्सिटी का तीन मंजिला प्रशासनिक ब्लॉक, रिसर्च ब्लॉक, लाइब्रेरी, परीक्षा शाखा, पोस्ट ग्रेजुएट आयुर्वेद कॉलेज और 250 बेड का आयुर्वेद अस्पताल बनाया जाएगा।

दूसरे-तीसरे फेज में 5 आयुष सिस्टम की सुविधाएं

नए कैंपस का विस्तार सिर्फ आयुर्वेद तक सीमित नहीं रहेगा। दूसरे और तीसरे फेज में आयुर्वेद, योग एवं नेचुरोपैथी, यूनानी, होम्योपैथी और सिद्धा सिस्टम से जुड़ी पढ़ाई, रिसर्च और इलाज की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। अलग-अलग सिस्टम के संस्थान बनने तक जरूरत के अनुसार उनकी OPD और IPD को 250 बेड के आयुर्वेद अस्पताल में शुरू करने की भी योजना है।

SKAU का डिजाइन।

SKAU का डिजाइन।

मौजूदा कैंपस बंद नहीं होंगे

कुलपति ने बताया कि नया कैंपस बनने के बाद मौजूदा परिसर की भूमिका खत्म नहीं होगी। यहां आयुर्वेद के UG और डिप्लोमा कोर्स चलते रहेंगे। वर्तमान अस्पताल की सेवाएं भी जारी रहेंगी। PG शिक्षा और बड़े स्तर की रिसर्च समेत नए विस्तार की सुविधाएं फतुहपुर कैंपस में विकसित की जाएंगी।

2019 में रखी गई थी आधारशिला

श्री कृष्ण आयुष यूनिवर्सिटी की स्थापना 25 सितंबर 2017 को हुई थी। इसके बाद 12 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखी थी। यूनिवर्सिटी देश की पहली आयुष यूनिवर्सिटी है। ये आयुष यूनिवर्सिटी प्रधानमंत्री मोदी का ड्र्रीम प्रोजेक्ट है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *