![]()
बांसवाड़ा के घाटोल क्षेत्र में घर के पीछे पशुओं को लेने गए 11 साल बच्चे पर लेपर्ड ने अचानक हमला कर दिया। झाड़ियों में घात लगाकर बैठे लेपर्ड ने बच्चे पर छलांग लगाई और उसे दबोच लिया। बच्चे की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो लेपर्ड उसे छोड़कर जंगल की ओर भाग गया, लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद वन क्षेत्र के आसपास रहने वाले ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश है। घटना सोमवार शाम करीब 6:30 बजे घाटोल क्षेत्र के टीबुड़ी गांव (नेगरेड) में हुई। घर के पीछे पशुओं को लेने गया था रोहित
चाचा रमन लाल डामोर ने बताया – टीबुड़ी गांव (नेगरेड) निवासी रोहित (11) पुत्र विमल प्रसाद डामोर कक्षा में पढ़ता था। रोजाना की तरह पशु जंगल में छोड़ने के बाद सोमवार शाम करीब 5:30 से 6:30 बजे के बीच वह उन्हें वापस घर लाने के लिए घर के पीछे की तरफ गया था। वन क्षेत्र के नजदीक जैसे ही रोहित पशुओं के पास पहुंचा, वहां घात लगाकर बैठे लेपर्ड ने झाड़ियों से सीधे उसके ऊपर छलांग लगा दी। चीख सुनकर परिजन दौड़े
लेपर्ड के हमले के बाद रोहित ने तेज चीख-पुकार की। आवाज सुनकर परिजन तुरंत मौके पर दौड़कर पहुंचे। परिजनों को अपनी तरफ आता देखकर लेपर्ड बच्चे को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। हमले में रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार वाले उसे तुरंत घाटोल हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात एमजी अस्पताल लाया शवश् घटना की सूचना मिलते ही सेनावासा चौकी प्रभारी केसर सिंह के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता और वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में घटनास्थल का मुआयना किया और आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचनामा बनाया। रोहित का शव एमजी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया।
Source link
घर के पीछे बच्चे पर लेपर्ड ने किया अटैक, मौत:चीखे सुनकर घरवाले दौड़े तो जंगल की तरफ भागा; पशुओं को लेने गया था मासूम
