बाइक चोरी करते हुए युवक CCTV में कैद।
लुधियाना के मोती नगर थाना इलाके में अस्पताल के बाहर से दवाइयों की मार्केटिंग (एमआर) करने वाले एक युवक की बाइक चोरी हो गई। यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
.
सामने आए सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि दो नौजवान पैदल अस्पताल के बाहर आते हैं। इनमें से एक टोपी पहने हुए युवक पहले रेकी करने अस्पताल के अंदर जाता है। कुछ ही देर बाद वह बाहर आता है, डुप्लीकेट चाबी लगाकर बाइक स्टार्ट करता है। बड़े आराम से वहां से बाइक चुराकर ले जाता है।
सीसीटीवी की 2 PHOTOS देखिए…

बाइक को बाहर निकालता हुआ चोर।

बाइक स्टार्ट कर ले जाता हुआ चोर।
मोती नगर थाने में शिकायत दर्ज अंबेडकर नगर शिमलापुरी के रहने वाले राहुल कुमार ने मोती नगर पुलिस को लिखित शिकायत दी। राहुल ने बताया कि 23 सितंबर शाम करीब 7 बजे वह बाइक पर जा रहे थे। उनका वाहन नंबर PB-91-M-9944 (स्प्लेंडर प्लस) है, जो उनके नाम पर रजिस्टर्ड है। बाइक का मॉडल 2021 है। उन्होंने बाइक को लॉक लगाकर अस्पताल के बाहर खड़ा किया था।
CCTV और शिकायत के आधार पर जांच जब वह रात करीब 10:15 बजे वापस आए तो देखा कि बाइक वहां से गायब थी। उन्होंने आसपास काफी तलाश की और पूछताछ की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने CCTV कैमरे चेक किए। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के आधार पर इन शातिर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
