![]()
मोगा में माइनिंग विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की है। टीम ने सोमवार रात गांव जींदड़ा की खड्ड में छापा मारकर एक जेसीबी मशीन और रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की। विभाग के पहुंचने से पहले खनन में शामिल लोग वहां से भाग गए। धर्मकोट पुलिस ने गांव जींदड़ा निवासी गुरमीत सिंह उर्फ बाबा समेत 6-8 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन पर माइनिंग एक्ट और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रेत निकालकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरी जा रही थी
एसडीओ संदीप कुमार ने बताया कि उन्हें जींदड़ा गांव में अवैध खनन की सूचना मिली थी। इसके बाद जेई साहिल कुमार और जसवीर सिंह की टीम ने छापा मारा। मौके पर जेसीबी से रेत निकालकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरी जा रही थी। अवैध खनन रोकने के लिए लगातार चेकिंग
संदीप कुमार ने कहा कि अवैध खनन रोकने के लिए लगातार चेकिंग की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी। पुलिस नामजद और अज्ञात आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
Source link
मोगा में अवैध खनन पर रेड:चोरी-छिपे चल रही थी माइनिंग, JCB और रेत से भरी ट्रॉली जब्त; पकड़े जाने से पहले भागे लोग
