Headlines

फरीदकोट में सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल:कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग, नगर काउंसिल पर प्रस्ताव पारित न करने के आरोप




फरीदकोट में नगर काउंसिल के सफाई कर्मचारियों ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की प्रक्रिया शुरू नहीं होने के विरोध में आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों ने नगर काउंसिल कार्यालय के बाहर धरना दिया और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। सफाई सेवक यूनियन के नेताओं ने बताया कि सरकार के हाल ही में किए गए ऐलान के अनुसार कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का किया जाना है। इसके लिए नगर काउंसिल की ओर से प्रस्ताव पारित किया जाना जरूरी है। यूनियन नेताओं का कहना है कि राज्य की कई अन्य नगर काउंसिल में इस संबंधी प्रस्ताव पारित किए जा रहे हैं, लेकिन फरीदकोट नगर काउंसिल की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सेवाएं पक्की करने के मामले में टालमटोल
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि नगर काउंसिल अधिकारी उनकी सेवाएं पक्की करने के मामले में टालमटोल कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वर्ष 2021 में भर्ती किए गए सफाई कर्मचारियों की भर्ती रद्द कर नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है। कर्मचारियों की छंटनी का खतरा पैदा
इससे मौजूदा कर्मचारियों की छंटनी का खतरा पैदा हो गया है, जिसे सहन नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि सरकार के फैसले के अनुसार लगभग 375 कर्मचारियों की सेवाएं पक्की करने का प्रस्ताव पारित किया जाना है, जिससे नगर काउंसिल पीछे हट रही है। संघर्ष को और तेज किया जाएगा
इस मौके पर सफाई सेवक यूनियन के प्रांतीय नेता कुलदीप कुमार, कुलदीप कांगड़ा समेत अन्य नेताओं ने कहा कि उनकी मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नगर काउंसिल की ओर से जल्द प्रस्ताव पारित कर कर्मचारियों को पक्का करने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे अपने हक लेने के लिए सड़कों पर उतरने से भी गुरेज नहीं करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *