![]()
संगरूर के गुरुद्वारे में अज्ञात हमलावरों ने सेवादार को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना महाराजा रणजीत सिंह ननिहाल गांव बडरुखां में हुई। हमलावरों ने सेवादार जय सिंह पर हमला किया जब दूसरे सेवादार (लांगरी) उसे बचाने आए तो उसे गोली मार दी। गोली सीने से निकल गई, जिससे उसकी जान बच गई। घायल अवस्था में सेवादार को पटियाला के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। यह घटना देर रात करीब 1:36 बजे हुई। 4 से 5 हमलावर दीवार कूदकर गुरुद्वारे में घुसे थे। उन्होंने जय सिंह का मुंह दबाकर पैर बांधने की कोशिश की। जय सिंह के चिल्लाने पर लांगरी बाहर आए, तभी उन्हें गोली मार दी गई। हमलावरों का इरादा सिर्फ जान लेने का लगता था गुरुद्वारा अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने बताया कि कोई लूटपाट नहीं हुई है। हमलावरों का इरादा सिर्फ जान लेने का लगता है। पुलिस सुबह करीब 2:30 बजे मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर हमलावरों की तलाश कर रही है। गांववासियों ने पहुंचाया अस्पताल घटना के बाद गुरुद्वारा साहिब से अनाउंसमेंट कर गांववासियों को सूचना दी गई। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण गुरुद्वारा साहिब पहुंचे व घायल जसवंत सिंह को सिविल अस्पताल संगरूर पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पटियाला रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी बडरुखां के प्रभारी, थाना लोंगोवाल के एसएचओ व डीएसपी सुनाम मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। गांव के सरपंच रणदीप सिंह, कमेटी सदस्य मेजर सिंह व समूची पंचायत ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस से आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
Source link
संगरूर में आधी रात गुरुद्वारे में सेवादार को मारी गोली:चार अज्ञात हमलावार दीवार फांदकर घुसे; महाराजा रणजीत सिंह के ननिहाल गांव की घटना
