Headlines

गोड्डा के कुशहा गांव में लावारिस नवजात मिला:खेल मैदान के पास कपड़े में लिपटा था शिशु, हालत गंभीर होने पर गोड्डा रेफर




गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र के कुशहा गांव में मंगलवार सुबह खेल मैदान के पास पगडंडी किनारे एक लावारिस नवजात शिशु मिला। सफेद कपड़े में लिपटा यह बच्चा रो रहा था। ग्रामीणों ने जब कपड़ा हटाकर देखा तो वह जीवित था और हाथ-पैर हिला रहा था। गांव का एक किसान खेत की ओर जा रहा था, तभी उसे बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी थी। उसने नवजात को देखा और तुरंत ग्रामीणों को जानकारी दी। खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने महागामा थाना पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी अभिनव आनंद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों से जानकारी लेकर नवजात को तुरंत महागामा रेफरल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे की जांच की। हालत ठीक नहीं होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोड्डा रेफर कर दिया गया। नवजात को पुलिस की निगरानी में गोड्डा भेजा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *