Headlines

रोहतक में रिटायर कर्मचारियों ने डीसी ऑफिस पर डाला पड़ाव:धरना देकर सरकार के खिलाफ लगाए नारे, 12 दिसंबर को दिल्ली में होगी रैली




रोहतक में रिटायर कर्मचारी संघ के सदस्यों ने मांगों को लेकर डीसी ऑफिस के बाहर 24 घंटे का पड़ाव डाला। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और 12 दिसंबर को दिल्ली में बड़ी रैली करके सरकार के खिलाफ आंदोलन की घोषणा की जाएगी। रिटायर कर्मचारी संघ के जिला प्रधान जगपाल सांगवान ने बताया कि धरने का मुख्य कारण पेंशन डिवीजन है। 8वें वेतन आयोग के तहत रिटायर कर्मचारियों को पेंशन मिलनी चाहिए। सरकार ने 2025 में एक पेंशन संशोधन विधेयक पास कर दिया, जिसमें कहा कि 31 दिसंबर 2025 से पहले के रिटायर कर्मचारियों की पेंशन रिवीजन करनी है या नहीं, यह निर्णय केंद्र सरकार करेगी। हैदराबाद में मीटिंग के दौरान लिया आंदोलन का निर्णय
जगपाल सांगवान ने कहा कि सरकार के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन किया गया था। 6-7 जुलाई को हैदराबाद में मीटिंग हुई, जिसमें हर जिले के अंदर पड़ाव डालने का निर्णय लिया था। आज डीसी को ज्ञापन देकर पीएम से मांग की जाएगी कि पेंशन डिवीजन की 8वें वेतन आयोग के तहत जो मांग है, उसे पूरा किया जाए। 12 दिसंबर को दिल्ली में होगी बड़ी रैली
जगपाल सांगवान ने कहा कि अगर केंद्र सरकार ने पेंशन कर्मचारियों की मांगों को लेकर कार्रवाई नहीं की तो 12 दिसंबर को आल इंडिया स्टेट इम्पलाइज फेडरेशन व आल इंडिया स्टेट पेंशनर फेडरेशन की तरफ से दिल्ली में बड़ी रैली की जाएगी। रैली में सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन की घोषणा भी होगी। पेंशन कर्मचारियों का मूल अधिकार
जगपाल सांगवान ने कहा कि पेंशन रिटायर कर्मचारियों का मूल अधिकार है। पेंशन कर्मचारियों का वो पैसा है, जो कर्मचारी अपनी सेवाकाल के दौरान कमाते है। इसे कोई छीन नहीं सकता। सरकार संचित विधि के तहत पेंशन देती है, जिसमें 10 लाख 500 करोड़ रुपए जमा है, जिसे सरकार हजम करना चाहती है। लेकिन पेंशन कर्मचारी अपने हक को नहीं छोड़ेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *