![]()
मोहनिया थाना क्षेत्र के सिलौंधा मोड़ के पास मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे सड़क हादसे में 12 साल की छात्रा की मौत हो गई। कैथियां गांव की रहने वाली खुशी कुमारी 9वीं कक्षा में पढ़ती थी। वह साइकिल से स्कूल जा रही थी। इसी दौरान गिट्टी से लदे डंपर ने उसे रौंद दिया। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद डंपर भी पलट गया और चालक मौके से भाग गया। मुआवजे और सुरक्षा की मांग पर सड़क जाम हादसे से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजे और सड़क सुरक्षा की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। इससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर मोहनिया थाना प्रभारी आलोक कुमार और मोहनिया व कुदरा के प्रखंड विकास अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका के पिता को 20 हजार रुपए का चेक दिया कुदरा की प्रखंड विकास अधिकारी नेताया कि प्रशासन ने नियमानुसार मृतका के पिता को तुरंत 20 हजार रुपए का चेक सौंपा। अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाकर शांत कराया। करीब दो घंटे बाद सड़क जाम खुलवाया गया। पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है।
Source link
कैमूर में डंपर ने 12 साल की छात्रा को रौंदा:मौके पर मौत; ड्राइवर फरार, प्रशासन ने परिजनों को 20 हजार का चेक दिया
