Headlines

बलरामपुर नागरिक आपूर्ति निगम DMO 22 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार:सरगुजा ACB ने की कार्रवाई, राइस मिल संचालक से मांगी थी रिश्वत




सरगुजा ACB की टीम ने बलरामपुर में नागरिक आपूर्ति निगम के डीएमओ को 22 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। रिश्वत मांगे जाने की शिकायत राइस मिल संचालक ने की थी। ACB की टीम ने कलेक्टोरेट कैंपस में स्थित नागरिक आपूर्ति निगम के कार्यालय में यह कार्रवाइ की है। डीएमओ को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, सरगुजा एसीबी से बलरामपुर जिले के राइस मिलर ने बकाया राशि के भुगतान के लिए रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। मंगलवार को सरगुजा एसीबी के टीआई शरद सिंह के नेतृत्व में टीम बलरामपुर पहुंची। टीम ने शिकायत कर्ता राइस मिलर को केमिकल लगे नोट लेकर कलेक्टोरेट में स्थित नागरिक आपूर्ति निगम के कार्यालय में भेजा। रंगे हाथों पकड़े गए DMO, गिरफ्तार राइस मिलर ने रिश्वत की रकम नान के DMO विद्यासागर गोपाल को दी। उन्होंने रिश्वत की रकम रख ली। राइस मिलर का इशारा मिलते ही एसीबी की टीम नागरिक आपूर्ति निगम के दफ्तर में पहुंची और डीएमओ विद्यासागर गोपाल के पास से रकम जब्त की। ACB की टीम ने DMO को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। कार्रवाई के दौरान बलरामपुर कलेक्टोरेट में हड़कंप मचा रहा। टीम उन्हें लेकर रेस्ट हाउस पहुंची, जहां कार्रवाई की जा रही है। मामले में ACB ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *