Headlines

एक साल पुराने लूट-डकैती मामले का खुलासा:चार आरोपी पकड़े गए, 12 लाख रुपए का सामान जब्त




शाजापुर पुलिस ने एक साल से ज्यादा पुराने लूट और डकैती के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 12 लाख रुपए का सामान जब्त किया है। इसमें 9.90 लाख रुपए नकद और वारदात में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिलें शामिल हैं। इन पर 10-10 हजार रुपए का इनाम था। यह मामला मक्सी थाने के अपराध क्रमांक 202/2025 का है। इसमें सोने का हार, कंदोरा, पायजेब, चांदी के गिलास, सोने की कान की बाली, चेन, अंगूठी, अन्य गहने और 50 हजार रुपए नकद लूटे गए थे। तकनीकी सबूतों से जोगिंदर उर्फ भूरा (34), सावन (23), महेंद्र (23) और विकास (28) को गिरफ्तार किया गया। ये सभी रूलकी कंजर डेरा के हैं। जांच में पता चला कि लूटे गए गहने भूपेन्द्र पिता राजेश हाड़ा (चिड़ावद, देवास) ने बेचे थे, जिनकी मौत हो चुकी है। गहने खरीदने वाले की तलाश जारी है। भूरिया पिता बौदिया हाड़ा (पांडा, देवास) और चेतन पिता छत्तरमल छाड़ी (रूलकी) फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *