![]()
मंडी जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस चौकी बस्सी की टीम ने भराड़ू के समीप नाकाबंदी कर एक वाहन से 500 ग्राम चरस बरामद की है। इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार के अनुसार, पुलिस चौकी बस्सी की टीम 33 केवी भराड़ू के समीप वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नौहली की ओर से भराड़ू की तरफ आ रही गाड़ी नंबर HP33G-0618 को पुलिस टीम ने जांच के लिए रोका। वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को 500 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने वाहन में सवार और चालक लाल सिंह निवासी तहसील पधर मंडी तथा भीम सिंह निवासी तहसील पधर मंडी को गिरफ्तार कर लिया। जोगिंद्रनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना जोगिंद्रनगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20, 25 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। नशे के नेटवर्क की जांच कर रही पुलिस पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में आगामी जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद चरस कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
Source link
मंडी में नाकाबंदी में 2 तस्कर अरेस्ट:गाड़ी से 500 ग्राम चरस की बरामद; आरोपियों से पूछताछ में जुटी पुलिस
