![]()
न्यू चंडीगढ़ में पीआर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर लग्जरी कारों में आए युवकों ने एक कर्मचारी से मारपीट की। आरोप है कि युवकों ने कर्मचारी का मोबाइल फोन छीन लिया और उसे जबरन गाड़ी में धकेलकर अगवा करने की कोशिश की। आरोपियों ने कर्मचारी से नकदी छीनने का भी प्रयास किया, लेकिन वह किसी तरह वहां से भाग निकला। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। रात को पेट्रोल डलवाने के दौरान हुआ था विवाद पेट्रोल पंप कर्मचारी रोहित ने बताया कि आरोपी रात को पंप पर आए थे। इस दौरान गाड़ी आगे करने की बात को लेकर विवाद हो गया था। युवकों ने गाली-गलौज की थी। उस समय पंप के सर ने उन्हें समझाकर वहां से भेज दिया था। रोहित के मुताबिक, उसने भी युवकों को समझाया था कि वे स्थानीय लोग हैं और इस तरह का व्यवहार न करें। सुबह दोबारा साथियों को लेकर पहुंचे आरोपी रोहित ने बताया कि आरोपी सुबह दोबारा पेट्रोल पंप पर आए। इस बार उनके साथ अन्य युवक भी थे। आरोप है कि तीन से चार युवकों ने उसके साथ मारपीट की। रोहित के मुताबिक, आरोपी नशे में थे। उन्होंने उसका मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की और उसे जबरन गाड़ी में धकेलने लगे। आरोपी उसका फोन लेकर चले गए। उन्होंने नकदी छीनने का भी प्रयास किया, लेकिन वह किसी तरह वहां से भागने में कामयाब रहा। दो गाड़ियों में आए थे पांच युवक, CCTV में कैद हुई घटना पेट्रोल पंप मालिक के भाई ने बताया कि घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। उनके मुताबिक, दो गाड़ियों में करीब 5 युवक आए थे। दिनदहाड़े हुई इस घटना में कर्मचारी के साथ मारपीट की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
Source link
न्यू चंडीगढ़ में पेट्रोल पंप मुलाजिम से मारपीट:प्रबंधन का आरोप, मुलाजिम को अगवा करने की कोशिश; फोन छीनकर फरार हुए आरोपी
