![]()
भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने एसआईआर को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भ्रामक नैरेटिव के जरिए संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगा रहे हैं। अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के आधार पर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए गए, जबकि मुख्य चुनाव आयुक्त और दोनों आयुक्तों ने संयुक्त बयान में स्पष्ट किया है कि एसआईआर प्रक्रिया पर कोई असहमति नहीं थी। डॉ. गुप्ता बोलीं- एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध करना पलवल के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान डॉ. गुप्ता ने कहा कि विदेश में देश की संस्थाओं पर सवाल उठाना लोकतांत्रिक मर्यादा के अनुरूप नहीं है। एसआईआर का उद्देश्य पात्र मतदाताओं को जोड़ना और मतदाता सूची को शुद्ध करना है। कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने खुद 2009 के चुनाव में तत्कालीन झज्जर डीसी और वर्तमान आदमपुर विधायक चंद्रप्रकाश से विशेष मदद मिलने की बात कही है। सरकार की 217 घोषणओं में से 70 हुई पूरी : डॉ. अर्चना कांग्रेस बताए कि वोट चोरी कौन करता है। सीएम बदलने की चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार विकास कार्य कर रहे हैं। उनकी 217 घोषणाओं में से 70 पूरी हो चुकी हैं। हरियाणा में दो लाख युवाओं को बिना पर्ची-बिना खर्ची नौकरी मिली है। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चल रहा है। दो अक्टूबर को सुबह 8 से 10 बजे तक प्रदेशभर में सफाई अभियान चलेगा। इस मौके पर खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम, राज्यमंत्री राजेश नागर, जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक मंगला व प्रदेश प्रभारी वेद फुल्ला सहित कई नेता मौजूद रहे।
Source link
पलवल में डॉ. अर्चना ने साधा राहुल गांधी पर निशाना:बोलीं- SIR पर राहुल का नैरेटिव बेनकाब, संवैधानिक संस्था पर आरोप गलत
