Headlines

भिंड में किसान की करंट लगने से मौत:ट्रांसफार्मर के तार में दौड़ रहा था करंट; खेत में काम करने के दौरान हादसा




भिंड के उमरी थाना क्षेत्र के स्योढ़ा गांव में मंगलवार दोपहर खेत में कृषि कार्य कर रहे 46 वर्षीय किसान की करंट लगने से मौत हो गई। ट्रांसफार्मर से निकले तार के संपर्क में आने से किसान करंट की चपेट में आया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। ट्रांसफार्मर के तार की चपेट में आया स्योढ़ा निवासी परमाल सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह भदौरिया मंगलवार दोपहर खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान ट्रांसफार्मर से निकले तार के संपर्क में आने से उन्हें तेज करंट लगा और वे खेत में गिर गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें जिला अस्पताल भिंड ले गए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जिला अस्पताल में डॉक्टर ने परमाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *