![]()
कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के चित्रगुप्त नगर में मंगलवार को एक बाउंड्रीवॉल गिरने से पांच मजदूर घायल हो गए। वे एक मकान के निर्माण कार्य में लगे थे। घायलों में मनीष राम, प्रेम कुमार, बिनोद सिंह, राजू खान और मुकलाल कुमार शामिल हैं। उन्हें तुरंत स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, चित्रगुप्त नगर स्थित वृंदा भवन मैरिज हॉल में बाउंड्रीवॉल बन रही थी। मजदूर पुरानी दीवार को मजबूत करने के लिए उसे बीच-बीच से तोड़कर लोहे के पिलर डाल रहे थे। मंगलवार को काम के दौरान कमजोर हो चुकी बाउंड्रीवॉल अचानक मजदूरों पर गिर गई। सभी मजदूर मलबे के नीचे दब गए। गृहस्वामी और दूसरे मजदूरों ने उन्हें बाहर निकाला। शुरुआती इलाज के बाद मनीष राम और बिनोद सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रांची रेफर किया गया। तिलैया पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ले रही है।
Source link
कोडरमा में बाउंड्रीवॉल गिरने से 5 मजदूर घायल:दो की हालत गंभीर, रांची रेफर; मकान के निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा
