![]()
बारां में जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर बालमुकुंद असावा ने आगामी पंचायत राज चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मंगलवार को मिनी सचिवालय सभागार में सभी प्रभारी अधिकारियों को समय पर और संवेदनशीलता से काम करने के निर्देश दिए। असावा ने कहा कि जिले में आसान और शांतिपूर्ण वोटिंग के लिए सभी अधिकारी तैयार रहें। मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी समेत सभी जरूरी इंतजाम किए जाएं। उन्होंने मतदान दलों के गठन, ट्रेनिंग, गाड़ियों की उपलब्धता, वोटिंग सामग्री, मतपत्र छपाई, रूट चार्ट, कंट्रोल रूम, ईवीएम की तैयारी, डाक मतपत्र और मतगणना कर्मचारियों की ट्रेनिंग के कामों की ताजा जानकारी ली। उन्होंने सभी काम तुरंत पूरे करने को कहा। साथ ही, आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी भंवरलाल जनागल और सभी प्रकोष्ठों के प्रभारी व सहायक प्रभारी अधिकारी शामिल रहे।
Source link
बारां में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज:कलेक्टर ने अफसरों को दिया ‘टाइम बॉन्ड’ टारगेट
