Headlines

गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में बच्चे को दिया जन्म:कार्डियक शिकायत पर उदयपुर रेफर किया था, मां-बच्चा दोनों स्वस्थ




डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज के मातृ शिशु अस्पताल (एमसीएच) से कार्डियक शिकायत के चलते उदयपुर रेफर की गई गर्भवती महिला ने रास्ते में एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। डूंगरपुर से करीब 25 किलोमीटर आगे खेरवाड़ा के पास प्रसव पीड़ा बढ़ने पर महिला की नॉर्मल डिलीवरी हुई। डिलीवरी के बाद मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं। इसके बाद 108 एंबुलेंस से दोनों को वापस डूंगरपुर एमसीएच लाकर भर्ती करवाया गया। प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल लाई गई थी महिला पांतली निवासी ममता (26) को प्रसव पीड़ा होने पर परिवार के लोग डूंगरपुर अस्पताल लेकर आए थे। यहां एमसीएच में उसे भर्ती कर जांच की गई। जांच के दौरान महिला ने कार्डियक शिकायत बताई, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए उदयपुर रेफर कर दिया। खेरवाड़ा के पास बढ़ी प्रसव पीड़ा डॉक्टरों के रेफर करने के बाद ममता को 108 एंबुलेंस से उदयपुर अस्पताल ले जाया जा रहा था। डूंगरपुर से करीब 25 किलोमीटर आगे खेरवाड़ा के पास पहुंचते ही महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई। स्थिति को देखते हुए एंबुलेंस में ही डिलीवरी कराई गई, जहां महिला ने बच्चे को जन्म दिया। मां और नवजात दोनों स्वस्थ डिलीवरी के बाद एंबुलेंस से महिला और नवजात को वापस डूंगरपुर अस्पताल लाया गया। दोनों को एमसीएच में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल के अनुसार फिलहाल मां और बच्चे की तबीयत ठीक बताई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *