Headlines

मेरठ में मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा का ऐलान वापस:पुलिस से नोकझोंक, दो पदाधिकारी हिरासत में; 45 मिनट चली बंद कमरे में बातचीत




मेरठ में हिंदूवादी संगठनों ने मंगलवार को मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पाठ करने का ऐलान किया। इसके बाद से पुलिस अलर्ट हो गई है। इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। 5 थानों के करीब 100 से अधिक पुलिसवाले तैनात कर दिए गए। PAC भी बुला ली गई। हालांकि शाम 6 बजे से पहले हिंदू रक्षा दल ने पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद अपना फैसला वापस ले लिया। संगठन ने कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी के अगले आदेश तक कार्यक्रम नहीं होगा। दरअसल, पिंकी चौधरी और ललित शर्मा को हाउस अरेस्ट किए जाने की सूचना मिलने के बाद हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता सदर बाजार स्थित CAB (कैंटोन्मेंट एंगलो बंगाली ग्राउंड) ग्राउंड में जुटने लगे। कार्यकर्ता जुलूस के रूप में केसरगंज जाने की तैयारी कर रहे थे। सूचना मिलते ही एसपी सिटी पुलिस फोर्स के साथ CAB ग्राउंड पहुंच गए। इस दौरान पुलिस और हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हुई। इसके बाद हिंदू रक्षा दल के क्षेत्रीय प्रभारी पंडित अंकुर शर्मा और जिला अध्यक्ष उत्तम शर्मा को पुलिस ने डिटेन कर लिया और सदर थाने ले गई। सदर थाने में पुलिस अधिकारियों और हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों के बीच करीब 45 मिनट तक बंद कमरे में बातचीत हुई। इसके बाद दोनों पदाधिकारी बाहर आए। उन्होंने बताया कि अगले आदेश तक केसरगंज मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। संगठन के पदाधिकारी ने कहा कि अब राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी का जो भी अगला आदेश होगा, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। शहर के सदर थाना क्षेत्र स्थित केसरगंज मंडी में मस्जिद बनी है। मस्जिद कमेटी इसकी ऊपरी मंजिल पर निर्माण करवा रही थी। 10 सितंबर को व्यापारियों ने निर्माण को अवैध बताते हुए विरोध किया। सूचना पर पुलिस पहुंची और काम रुकवा दिया। व्यापारियों ने कहा कि मस्जिद और आसपास के निर्माण की जांच होनी चाहिए। हालांकि, मस्जिद कमेटी ने आरोपों को झूठा करार दिया। कहा- मस्जिद ऐतिहासिक धरोहर है। 13 सितंबर को सांसद अरुण गोविल ने डीएम को चिट्‌टी लिखकर मामले की जांच की मांग की। 28 सितंबर को गाजियाबाद के हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी और ललित शर्मा की एंट्री हुई। उन्होंने मस्जिद के बाहर शाम 6 बजे हनुमान चालीसा पाठ करने का ऐलान किया था। 4 तस्वीरें देखिए… केसरगंज मंडी से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *