Headlines

बाढ़ प्रभावितों को 15 दिन में मुआवजा दें:बलौदाबाजार कलेक्टर ने मकान-फसल क्षति का आकलन कर RBC 6-4 में प्रकरण बनाने के दिए निर्देश




बलौदाबाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक में विभागीय कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने हाल में बारिश और बाढ़ से प्रभावित गांवों में हुई मकान और फसल क्षति का आकलन कर RBC 6-4 के तहत प्रकरण तैयार करने और 15 दिन के भीतर मुआवजा राशि वितरित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि तहसीलदार अपने अधीनस्थ पटवारियों के माध्यम से मकान और फसल क्षति का सर्वे कराकर रिपोर्ट तैयार कराएं। सभी SDM इसकी कड़ाई से मॉनिटरिंग करें और तय समय में मुआवजा भुगतान सुनिश्चित कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 100 से ज्यादा लंबित राजस्व प्रकरणों पर नोटिस राजस्व प्रकरणों की समीक्षा के दौरान बड़ी संख्या में त्रुटि सुधार के मामले लंबित मिलने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। उन्होंने 100 से अधिक लंबित प्रकरणों पर संबंधित नायब तहसीलदारों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिए शेष खसरों का सर्वे समय पर पूरा कराने के लिए अधिक संख्या में सर्वेयर तैनात करने को कहा। 10-10 स्थानों पर सुरभि गोठान के प्रस्ताव मांगे कलेक्टर ने पशुपालन विभाग के अधिकारी को प्रत्येक विकासखंड में निर्धारित 10-10 स्थानों पर सुरभि गोठान निर्माण के प्रस्ताव जल्द भेजने के निर्देश दिए। वहीं, स्कूलों में बालिका शौचालय निर्माण की समीक्षा करते हुए स्वीकृत 136 स्कूलों में काम जल्द शुरू कराने और शेष स्थानों के लिए शीघ्र स्वीकृति लेने को कहा। आवास पूरे कराएं, निर्माण नहीं करने वालों से राशि वसूलें प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और शहरी की समीक्षा में कलेक्टर ने निर्माणाधीन आवासों को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ऐसे हितग्राहियों से राशि वसूली के निर्देश भी दिए, जो राशि मिलने के बाद भी आवास निर्माण में रुचि नहीं ले रहे हैं। उन्होंने 9 अक्टूबर को होने वाले युवा उड़ान कार्यक्रम के लिए जिला ऑडिटोरियम में जरूरी तैयारियां समय पर पूरी करने को कहा। ई-ऑफिस से लेकर सीएम हेल्पलाइन तक की समीक्षा बैठक में ई-ऑफिस, सीएम हेल्पलाइन, लंबित राजस्व प्रकरण, सीपी ग्राम्स, मुख्यमंत्री जनदर्शन, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, डिजिटल क्रॉप सर्वे, डिजिटल किसान किताब, सेवा संकल्प अभियान, सेवा सेतु पोर्टल और न्यायालयीन प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। बैठक में CEO जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर ए.आर. टंडन, निशा नेताम मड़ावी, सीमा ठाकुर समेत SDM, जनपद CEO और विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *