![]()
हांसी शहर में जीटी रोड पर पाइपलाइन बिछाने के बाद पब्लिक हेल्थ विभाग ने सड़क ठीक नहीं की। घोड़ा चौक के पास खोदी सड़क पर गड्ढे छोड़ दिए गए, जिससे हजारों वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। मंगलवार को ई-रिक्शा यूनियन के सदस्यों ने खुद मोर्चा संभाला। उन्होंने मिट्टी के कट्टे डालकर गड्ढों को समतल किया। यूनियन प्रधान सुनील ने बताया, शिकायत के बावजूद विभाग ने समस्या हल नहीं की। XEN बोले-एक काम पर दो बार पैसा खर्च नहीं कर सकता विभाग बीएंडआर कार्यकारी अभियंता (XEN) उदयवीर झाझरिया ने कहा कि उनका विभाग एक काम पर दो बार सरकारी पैसा खर्च नहीं कर सकता। पब्लिक हेल्थ विभाग बिना बताए सड़क खोद देता है, जिसका खामियाजा बीएंडआर को भुगतना पड़ता है। झाझरिया ने बताया, पब्लिक हेल्थ विभाग को कई बार नोटिस दिए गए और मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई भी हुई। उन्होंने कहा कि लोगों की परेशानी देखते हुए बुधवार को गड्ढों को फिर से ठीक करवा दिया जाएगा।
Source link
हांसी में पब्लिक हेल्थ विभाग खोदी सड़क, गड्ढे छोड़े:ई-रिक्शा यूनियन ने खुद भरे; XEN बोले- एक काम के लिए दो बार पैसे नहीं
