![]()
MCB जिले के नागपुर हाईवे पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित अमृतधारा जलप्रपात में मंगलवार शाम हादसा हो गया। यहां दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे चिरमिरी निवासी 21 वर्षीय मोहम्मद इलियास पिता शमद की पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना के बाद नागपुर हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश के बाद युवक का शव बरामद किया। चार दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा था जानकारी के अनुसार, मोहम्मद इलियास अपने चार दोस्तों के साथ अमृतधारा जलप्रपात घूमने और पिकनिक मनाने पहुंचा था। पिकनिक के दौरान युवक जलप्रपात के पानी में गया। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। स्थानीय लोगों की मदद से शव बरामद सूचना मिलते ही नागपुर हाईवे पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पानी में युवक की तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद शव बरामद कर लिया गया। शव मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पंचनामा तैयार किया जा रहा है और पोस्टमार्टम के लिए शव को मर्चुरी में रखवाने की प्रक्रिया की जा रही है। दोस्तों से भी ली जा रही जानकारी पुलिस घटना के दौरान युवक के साथ मौजूद उसके चार दोस्तों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है। मामले में मर्ग कायम कर हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। पर्यटन स्थल होने से सुरक्षा जरूरी अमृतधारा जलप्रपात में बड़ी संख्या में लोग घूमने और पिकनिक मनाने पहुंचते हैं। यहां गहरे पानी और फिसलन वाले स्थानों को देखते हुए सावधानी बरतना जरूरी है। युवक की मौत के बाद चिरमिरी क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link
अमृतधारा जलप्रपात में डूबा 21 वर्षीय युवक:चिरमिरी से दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा था, गहरे पानी में जाने से मौत
