Headlines

कोटा में डिवाइडर से टकराई बाइक,2 की मौत:उदयपुर हाईवे पर उछलकर नीचे जा गिरे दोनों युवक; नया गांव जा रहे थे




कोटा में उदयपुर हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों नया गांव की ओर जा रहे थे, इसी दौरान उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों युवक उछलकर सड़क किनारे नीचे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। रानपुर थाना क्षेत्र में कोटा-उदयपुर हाईवे पर रात 9:15 बजे हादसा हुआ। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शव अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिए हैं। मृतकों में एक युवक की पहचान चतुर्भुज भील निवासी नयागांव के रूप में हुई है। दूसरे युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी पहचान के प्रयास कर रही है। पहले देखिए, हादसे से जुड़ी 2 PHOTO’S बेकाबू होकर बाइक डिवाडर से टकराई रानपुर थाने के एएसआई राम सिंह यादव ने बताया कि दोनों युवक बाइक से नयागांव की ओर जा रहे थे। हाईवे से स्लिप लाइन की तरफ आते समय बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक बाइक से नीचे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना राहगीर ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, बुधवार को दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *