Headlines

फतेहाबाद की पूजा ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज:हाई जंप में 1.84 मीटर छलांग लगाई, इससे पहले जीत चुकी गोल्ड मेडल




अपनी प्रतिभा और कड़े परिश्रम के दम पर फतेहाबाद जिले के बोस्ती गांव की 19 वर्षीय होनहार एथलीट पूजा ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का परचम लहराया है। जापान में आयोजित एशियन गेम्स में पूजा ने ओपन हाई जंप (ऊंची कूद) स्पर्धा में 1.84 मीटर की शानदार छलांग लगाते हुए तीसरा स्थान हासिल किया और देश की झोली में ब्रोंज मेडल (कांस्य पदक) डाला। कड़े मुकाबले में दिखाया दम प्रतियोगिता में मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। उज्बेकिस्तान की एथलीट बर्नोखोन ने 1.90 मीटर ऊंची कूद लगाकर स्वर्ण पदक (गोल्ड) अपने नाम किया, जबकि कजाकिस्तान की एथलीट क्रिस्टीना ने 1.87 मीटर की छलांग के साथ रजत पदक (सिल्वर) हासिल किया। पूजा स्वर्ण पदक से महज 6 सेंटीमीटर से चूक गईं। हालांकि इस मामूली अंतर को लेकर गांव के खेल प्रेमियों में थोड़ी मायूसी जरूर रही, लेकिन एशियन गेम्स जैसे बड़े मंच पर बेटी के इस शानदार और हरफनमौला प्रदर्शन पर पूरा क्षेत्र गर्व महसूस कर रहा है। उपलब्धियों से भरा रहा है करियर पिता हंसराज की बेटी पूजा पिछले 7-8 सालों से एथलेटिक्स के इस खेल में लगातार अपनी चमक बिखेर रही हैं। इससे पहले वह जूनियर एशियन गेम्स में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। वहीं पिछले साल उन्होंने 1.93 मीटर ऊंची छलांग लगाकर न केवल पहला स्थान हासिल किया था, बल्कि एक नया नेशनल रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कराया था। एशियन गेम्स में देश को पदक दिलाने के बाद पूजा अब रुकने वाली नहीं हैं। उनका अगला और सबसे बड़ा लक्ष्य ओलिंपिक है, जिसकी तैयारियों में वह जी-जान से जुट गई हैं। गांव बोस्ती और पूरे देश को उम्मीद है कि वह आने वाले समय में ओलंपिक के मंच पर भी तिरंगा लहराकर नया इतिहास रचेंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *