Headlines

नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान शुरू:अगले 3 वर्षों में देश को नशा मुक्त करने का संकल्प, आईजी, कलेक्टर और एसपी ने दिलाई शपथ




मध्य प्रदेश पुलिस और सामाजिक न्याय विभाग ने बुधवार से जबलपुर में 15 दिवसीय जन-जागरूकता अभियान ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ की शुरुआत की। भंवरताल गार्डन स्थित संस्कृति थिएटर में दीप प्रज्वलन के साथ अभियान का शुभारंभ हुआ। इस दौरान आईजी प्रमोद वर्मा, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, एसपी संपत उपाध्याय समेत अधिकारियों, चिकित्सकों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अगले तीन वर्षों में भारत को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। आईजी प्रमोद वर्मा ने युवाओं से खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने की अपील करते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने स्कूल और कॉलेजों के आसपास तंबाकू उत्पादों की दुकानों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। वहीं एसपी संपत उपाध्याय ने अवैध नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। अभियान के तहत जबलपुर रेलवे स्टेशन परिसर में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एसपी रेल सुंदर सिंह कनेश, एएसपी भावना मरावी, डीएसपी अंकिता सुल्य और जीआरपी थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत मौजूद रहीं। संस्कृति स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के विद्यार्थियों, शिक्षकों और रेल यात्रियों सहित करीब 200 लोगों ने नशामुक्त जीवन की शपथ ली। कार्यक्रम के बाद जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसके माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों और स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के तहत आगामी दिनों में स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *