![]()
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी में कुलपति प्रोफेसर के. पी. सिंह के निर्देश पर पॉलिटिकल साइंस डिपार्टमेंट के वरिष्ठ प्रोफेसर गोपाल प्रसाद को यूनिवर्सिटी का नया चीफ प्रॉक्टर (मुख्य नियन्ता) बनाया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रो. गोपाल प्रसाद ने मंगलवार को औपचारिक तौर पर चीफ प्रॉक्टर का चार्ज संभाल लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने वीसी ऑफिस जाकर कुलपति प्रो. के. पी. सिंह से मुलाकात की। इस दौरान कैंपस में सुरक्षा इंतजाम, अनुशासन बनाए रखने और छात्रों के लिए बेहतर माहौल तैयार करने के कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इससे पहले भी वे 2022 और 2024 में चीफ प्रॉक्टर बन चुके हैं। पॉलिटिकल साइंस डिपार्टमेंट में खुशी
प्रोफेसर गोपाल प्रसाद को यह अहम और नई जिम्मेदारी मिलने से पॉलिटिकल साइंस डिपार्टमेंट में खुशी का माहौल है। विभागाध्यक्ष प्रो. रजनी कान्त पाण्डेय, प्रो. विनीता पाठक, प्रो. रूसीराम महानंदा, डॉ. महेन्द्र कुमार सिंह और डॉ. अमित कुमार उपाध्याय समेत विभाग के तमाम शिक्षकों, रिसर्च स्कॉलर्स और छात्र-छात्राओं ने उन्हें बधाई दी। कैंपस में अनुशासन और सुरक्षा होगी मजबूत
विभाग के प्रोफेसरों और छात्रों ने उम्मीद जताई कि प्रो. गोपाल प्रसाद के लंबे अनुभव का फायदा यूनिवर्सिटी को मिलेगा। उनके चीफ प्रॉक्टर बनने से कैंपस में शांति व्यवस्था और मजबूत होगी तथा पढ़ाई-लिखाई का अच्छा माहौल बनेगा। डिपार्टमेंट के सभी सदस्यों ने उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएंशुभकामनाएं
Source link
प्रो. गोपाल प्रसाद बने DDU के नए चीफ प्रॉक्टर:संभाली जिम्मेदारी, कुलपति से की मुलाकात कर अहम मुद्दों पर चर्चा की
