भागलपुर में प्रांतीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता संपन्न:217 अंकों के साथ राजगीर बना ओवरऑल चैंपियन, कुमार विभूति और अमृत राज बने बेस्ट एथलीट




भागलपुर के नरगाकोठी स्थित गणपतराय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल में मंगलवार को 37वीं प्रांतीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। राजगीर ने 217 अंक के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप जीती। इस प्रतियोगिता में 48 स्कूलों के 616 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। भारती शिक्षा समिति और शिशु शिक्षा प्रबंध समिति ने इसका आयोजन किया था। समापन सत्र का शुभारंभ प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा, विद्यालय उपाध्यक्ष डॉ. मधुसूदन झा और प्रधानाचार्य अमरेश कुमार समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने दीप जलाकर किया। शिशु वर्ग में औरंगाबाद, बाल वर्ग में राजगीर, किशोर वर्ग में गयाजी और तरुण वर्ग में राजगीर ने पहला स्थान हासिल किया। किशोर वर्ग का बेस्ट एथलीट पुरस्कार पटना के कुमार विभूति को मिला। तरुण वर्ग का पुरस्कार पुरानीगंज मुंगेर के अमृत राज ने जीता। प्रदीप कुमार कुशवाहा और डॉ. मधुसूदन झा ने खिलाड़ियों को संबोधित किया। उन्होंने खेल में सीखने, लगन और अनुशासन के महत्व पर जोर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *