Headlines

बेमेतरा में संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक पकड़ा गया:फर्जी आधार बनवाकर अलग-अलग जिलों में किराए पर रहता था, चोरी के 13 केस दर्ज




बेमेतरा पुलिस ने जिले में बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे एक संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा है। उसकी पहचान मो. मोकसादूल आलम कालू उर्फ मो. मोकसेद अली उर्फ कालू (35) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह बांग्लादेश के दिनाजपुर का रहने वाला है। जांच में उसके खिलाफ बेमेतरा, कबीरधाम और राजनांदगांव में चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम के 13 मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस बोली- 2007 में भारत आया और फर्जी आधार कार्ड बनवाया पुलिस के मुताबिक, आरोपी 2007 में भारत आया था। उसने ओडिशा के संबलपुर में फर्जी आधार कार्ड बनवाया था। इसके बाद वह कपड़ा और बर्तन बेचने की आड़ में अलग-अलग जिलों में किराए के मकानों में रहता था। पुलिस का आरोप है कि जिन इलाकों में वह रहता या घूमता था, वहां चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। उसके साथी भी किराए के मकानों पर आते थे और उनके साथ मिलकर उसने कई वारदातें कीं। 2019 में बेमेतरा-कवर्धा में 7-8 चोरियों का दावा पुलिस के अनुसार, 2019 में सूमोन खान के साथ मिलकर बेमेतरा और कवर्धा में 7 से 8 चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। आरोपी के खिलाफ बेमेतरा, कबीरधाम और राजनांदगांव में कुल 13 मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, वह 2019, 2021, 2024 और 2026 में जेल जा चुका है। 23 सितंबर को जेल से छूटा, फिर बेमेतरा में मिला पुलिस के अनुसार, आरोपी 23 सितंबर 2026 को जेल से रिहा हुआ था। इसके बाद उसके दोबारा बेमेतरा क्षेत्र में चोरी की नीयत से घूमने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ा और उसके दस्तावेजों व पहचान की जांच शुरू की। विशेष टास्क फोर्स, साइबर सेल और संबंधित थाना टीम ने मिलकर उसके रिकॉर्ड और दस्तावेजों का सत्यापन किया। जांच के बाद 28 सितंबर 2026 को उसे रायपुर स्थित होल्डिंग सेंटर भेजा गया। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पहचान और दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद की गई। जिले में STF बनाकर संदिग्धों का सत्यापन पुलिस के मुताबिक, राज्य शासन के निर्देश पर जिले में अवैध अप्रवासियों, घुसपैठियों और बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए विशेष टास्क फोर्स (STF) बनाई गई है। साइबर सेल समेत सभी थाना और चौकी प्रभारियों को संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने और उनके दस्तावेजों का सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं। मकान मालिकों से किरायेदारों का सत्यापन कराने की अपील बेमेतरा पुलिस ने मकान मालिकों से अपील की है कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को मकान किराए पर देने से पहले उसकी पहचान और दस्तावेजों का सत्यापन जरूर कराएं। साथ ही किरायेदार की आवश्यक जानकारी संबंधित थाने में उपलब्ध कराने को कहा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *