Headlines

हिमाचल में विदाई से पहले कमजोर मानसून पड़ा:5 अक्टूबर तक खिलेगी धूप, 3॰C तक बढ़ेगा तापमान, मानसून सीजन में सामान्य से 11% कम बारिश




हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून विदाई से पहले कमजोर पड़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, परिस्थितियां अनुकूल रहने पर अगले दो से तीन दिन में प्रदेश से मानसून की विदाई हो सकती है। साल 2025 में मानसून की विदाई 26 सितंबर को हुई थी, जबकि सामान्य तारीख 25 सितंबर थी। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले पांच दिनों तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। पांच अक्टूबर तक अधिकांश भागों में धूप खिली रहने की उम्मीद है। इससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आएगा। इससे पहले मंगलवार को भी प्रदेश में मौसम साफ रहा और धूप खिली। प्रदेश का औसत पारा 5.8 डिग्री बढ़ा इससे प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 5.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुंदरनगर में तापमान में सबसे ज्यादा 9 डिग्री का उछाल आया और अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, मनाली का अधिकतम तापमान 8 डिग्री बढ़कर 24.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। तापमान बढ़ने के बाद ऊंचे क्षेत्रों में लोगों ने सुबह, शाम और रात के समय ठंड से राहत ली है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले चार-पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। सामान्य से 11% कम बारिश इस मानसून सीजन में प्रदेश में अब तक सामान्य से 11 फीसदी कम बारिश हुई है। एक जून से 29 सितंबर तक प्रदेश में सामान्य बारिश 733.4 मिलीमीटर होनी चाहिए थी, जबकि इस अवधि में 652.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। यानी सामान्य के मुकाबले करीब 80.8 मिलीमीटर कम बारिश हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *