Headlines

हरियाणा में 5 अक्टूबर तक मौसम रहेगा खुश्क:हवाओं का रुख बदलेगा, दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी; सुबह-शाम महसूस होगी ठंड




हरियाणा में मौसम में बदलाव का दौर जारी है। कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के अनुसार प्रदेश में हवाओं का रुख उत्तर-पूर्वी से बदलकर उत्तर-पश्चिमी होने की संभावना है। इसके चलते 5 अक्टूबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील, लेकिन खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हल्के बादल छा सकते हैं और हल्की से मध्यम गति से हवाएं चल सकती हैं। बढ़ सकता है दिन का तापमान मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। वहीं सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होने लगेगी। रात के तापमान में भी धीरे-धीरे गिरावट आने की संभावना जताई गई है। विभाग ने इस अवधि के लिए किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है। 30 सितंबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। महेंद्रगढ़ रहा सबसे गर्म मंगलवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस महेंद्रगढ़ में दर्ज किया गया। इसके अलावा हिसार में 34.0, सिरसा में 33.2, फरीदाबाद में 33.3, गुरुग्राम में 31.0, रोहतक में 30.7, नारनौल में 30.5, भिवानी में 32.6, चरखी दादरी में 32.5, रेवाड़ी में 32.9, करनाल में 29.8 और कुरुक्षेत्र में 30.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। वहीं अंबाला में 31.8, यमुनानगर में 30.4, पंचकूला में 30.7, कैथल में 29.9, पानीपत में 31.0 और पलवल में 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा। फतेहाबाद में 31.5, जींद में 31.2, झज्जर में 31.2 और सोनीपत में 32.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दिन में बढ़ेगा, रात को गिरेगा तापमान मौसम विभाग के अनुसार हाल के दिनों में हुई बारिश के बाद अब मौसम के फिर से शुष्क होने की स्थिति बन रही है। हवाओं की दिशा में बदलाव के साथ वातावरण में नमी कम होने की संभावना है। इससे दिन में धूप का असर बढ़ सकता है, जबकि रात के समय तापमान में गिरावट के कारण ठंडक बढ़ेगी। कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार 5 अक्टूबर तक मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। किसानों को मौसम के शुष्क रहने की स्थिति को देखते हुए कृषि कार्यों की योजना बनाने की सलाह दी गई है। आगामी दिनों में हल्के बादल और हवाओं के कारण मौसम में बीच-बीच में बदलाव जरूर देखने को मिल सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *