Headlines

मुजफ्फरपुर- एसपी से मिलने जा रही रेप पीड़िता पर हमला:कलेक्ट्रेट गेट पर आरोपी ने चाकू से किया वार, किडनैपिंग की कोशिश; 23 अप्रैल को भी मारी थी गोली




मुजफ्फरपुर में रेप और गोलीकांड में कार्रवाई की मांग को लेकर सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी से मंगलवार को मिलने जा रही पीड़िता पर हमला किया गया है। घटना कलक्ट्रेट परिसर के गेट के पास हुई। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़िता पर चाकू से हमला किया। इसके बाद कार से अपहरण का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर बदमाश भाग गए। पीड़िता के बयान पर अहियापुर थाने में चार नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसमें मो. शमशाद शेख, अब्दुल हकीम, उसके पुत्र मो. सरफराज शेख, मो. शब्बीर अहमद, ब्रह्मपुरा थाना के झिटकहियां निवासी नवनीत कुमार नीरज और रामएकबाल राय को आरोपी किया गया है। क्या हुआ था… पीड़िता को गली में खींचने की कोशिश एसपी से मिलने निकली पीड़िता: पीड़िता कार्रवाई की मांग को लेकर भाभी के साथ सिटी एसपी कार्यालय जा रही थी। कलक्ट्रेट गेट पर हमला: आरोपियों ने पीड़िता पर चाकू से हमला किया और कार से अपहरण की कोशिश की। शोर मचाने पर भागे: पीड़िता को गली में ले जा रहे थे। पीड़िता शोर मचाने लगी। लोग जुटने लगे तो आरोपी भाग गए। एसपी ने कार्रवाई का निर्देश दिया: पीड़िता ने सिटी एसपी को पूरी घटना बताई। एसपी ने थानेदार को निर्देश दिया। पीड़िता के आवेदन पर मंगलवार को छह आरोपियों पर एफआईआर दर्ज हुई। 10 लाख की ठगी का भी आरोप केस पीड़िता ने बताया कि बीते 23 अप्रैल को वह एसकेएमसीएच से दवा लेकर भाभी के साथ टोटो से घर लौट रही थी। बाइक सवार दो अपराधियों ने उसे गोली मार दी थी। बताया कि यौन शोषण और 10 लाख रुपए ठगी का केस नहीं उठाने पर गोली मारी थी। पीड़िता का आरोप- चार-पांच बार गर्भपात कराया पीड़िता का आरोप है कि बोचहां थाना क्षेत्र के एक आरोपी ने उसके साथ चार साल तक शारीरिक संबंध बनाए। चार-पांच बार गर्भपात भी कराया गया। पीड़िता का आरोप है कि शिक्षक की नौकरी लगवाने का झांसा देकर उससे 10 लाख रुपए भी ठग लिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *