Headlines

धनबाद में ट्रकों की ओवरटेकिंग में पान बेचने वाला मरा:मुआवजे की मांग पर देर रात तक हंगामा, पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया




धनबाद जिले के धनसार थाना क्षेत्र के मनईटांड़ में मंगलवार की रात दो ट्रकों के बीच ओवरटेकिंग के दौरान साइकिल सवार पान विक्रेता सुरेश चौरसिया की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि सुरेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वह दुहाटांड़ का रहने वाला था। बताया जाता है कि सुरेश मंगलवार की रात साइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान एफसीआई गोदाम की ओर से कई ट्रक मनईटांड़ होते हुए जोड़ाफाटक रोड की तरफ जा रहे थे। इसी क्रम में दो ट्रक एक-दूसरे को ओवरटेक करने लगे। दोनों ट्रकों के बीच से निकलने के दौरान एक ट्रक की चपेट में साइकिल सवार सुरेश आ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना मिलते ही धनसार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। सड़क जाम कर प्रदर्शन, वाहनों में तोड़फोड़ घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गये और शव को सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग करने लगे। आक्रोश के दौरान कुछ वाहनों में तोड़फोड़ भी की गयी। प्रदर्शनकारियों ने तीन-चार अन्य ट्रकों के शीशे तोड़ दिए। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे। देर रात तक लोग शव के साथ घटनास्थल पर जमे रहे। बुधवार सुबह तक भी शव सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग की जा रही थी। इससे सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा। 25 लाख मुआवजा, आश्रित को नौकरी और ट्रकों की आवाजाही रोकने की मांग सामाजिक कार्यकर्ता भृगुनाथ भगत ने कहा कि मनईटांड़ की इस सड़क पर ट्रक चालकों की मनमानी के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों ने मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपए मुआवजा देने, परिवार के एक आश्रित को नौकरी देने और एफसीआई गोदाम की ओर से ट्रकों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि भारी वाहनों की आवाजाही के कारण सड़क पर आम लोगों की सुरक्षा प्रभावित हो रही है। सुरेश की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश और बढ़ गया है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *