Headlines

जिला अस्पताल की फायर एनओसी और नवीनीकरण पर चर्चा:वार्डों में इंटरकॉम सुविधा का प्रस्ताव, कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने ली बैठक




दौसा जिला अस्पताल में डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक हुई। जिसमें चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार, आधारभूत सुविधाओं और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई । बैठक में जिला अस्पताल की फायर एनओसी प्राप्त करने, शौचालयों के नवीनीकरण और प्रस्तावित एनक्वास निरीक्षण के मद्देनजर चिकित्सालय में आवश्यक सिविल कार्य करवाने के प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही सभी वार्डों में इंटर कॉम सुविधा विकसित करने और शिशु वार्ड में ऑक्सीजन लाइन और सक्शन पॉइंट स्थापित करने के संबंध में भी प्रस्ताव रखे गए। इन सुविधाओं पर भी चर्चा नई इमरजेंसी बिल्डिंग में 6 बेडेड आईसीयू और ऑपरेशन थियेटर के संचालन को लेकर आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता पर चर्चा करते हुए निदेशालय स्तर से उपकरणों की खरीद के लिए प्रस्ताव भिजवाने पर सहमति बनी। इसके साथ ही अस्पताल में सोनोलॉजिस्ट और रेडियोलॉजिस्ट के दो विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध करवाने के लिए कलेक्टर के माध्यम से निदेशालय को प्रस्ताव भेजने पर भी सहमति प्रदान की गई। सीसी रोड और सीवरेज सहित कई प्रस्ताव बैठक में अस्पताल परिसर में सीसी रोड निर्माण और सीवरेज सहित अन्य विकास कार्यों के प्रस्तावों पर भी विस्तार से विचार किया गया। कलेक्टर ने चर्चा के बाद निर्देश देते हुए प्रस्तावित कार्यों पर सहमति दी, जिससे जिला अस्पताल में सुविधाओं के विस्तार और मरीजों को चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाई की जा सकेगी। ये रहे मौजूद… बैठक में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके मीणा, डॉ. चैन सिंह, डॉ. रविन्द्र शर्मा, डॉ. केसी शर्मा, डॉ. जमशेर खान, सहायक लेखाधिकारी मुनेश मीणा सहित जिला अस्पताल के अन्य अधिकारी और कार्मिक मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *