![]()
अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इनमें श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल, रयान इंटरनेशनल स्कूल और श्री राम आश्रम पब्लिक स्कूल शामिल हैं। श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल चीफ खालसा दीवान से संबंधित है। धमकी मिलने के बाद बुधवार को स्कूल पहुंच रहे बच्चों को वापस घर भेज दिया गया है। धमकी मंगलवार को ईमेल के जरिए दी गई। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस की ओर से धमकी भरी ईमेल की सच्चाई और इसे भेजने वाले के स्रोत का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल स्कूलों को मिली धमकी के संबंध में पूरी स्थिति स्पष्ट होना बाकी है। अमित शाह की रैली के मद्देनजर सुरक्षा अलर्ट
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जालंधर रैली के मद्देनजर पुलिस पहले से ही सुरक्षा को लेकर अलर्ट है। दोआबा की 23 विधानसभा सीटों को साधने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जालंधर-लुधियाना हाईवे से सटे परागपुर में रैली को संबोधित करेंगे। इसी रैली में भाजपा की ओर से निकाली गई नशामुक्त पंजाब की 4 यात्राओं का समापन होगा। नशा मुक्त यात्रा का जालंधर में होगा समापन
गृह मंत्री के दौरे से पहले पंजाब बीजेपी की तरफ से निकाली जा रही नशा मुक्त पंजाब यात्रा का जालंधर में स्वागत के साथ समापन होगा। पंजाब में बीजेपी की नशा मुक्त पंजाब यात्रा की शुरुआत पठानकोट जिले के माधोपुर से 18 सितंबर 2026 को हुई थी। यात्रा ने लगभग 4000 किलोमीटर का सफर तय किया
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस यात्रा ने लगभग 4000 किलोमीटर का सफर तय किया और राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों को कवर किया।
Source link
अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा
