Headlines

पन्ना-बृजपुर मार्ग पर बैरिकेड तोड़कर खाई में फिसला ट्रक:जामुन के पेड़ से अटका; ग्रामीणों ने चालक-खलासी को बाहर निकाला




बृजपुर-पन्ना मार्ग पर लक्ष्मीपुर बड़ी पुल पट्टी के पास बुधवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बजरिया मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे लगे सुरक्षा बैरिकेड को तोड़ते हुए खाई की ओर फिसल गया। करीब 20 फीट गहरी खाई में गिरने से पहले ट्रक जामुन के मजबूत पेड़ से टकराकर अटक गया। इससे चालक और खलासी की जान बच गई। बैरिकेड तोड़ते हुए खाई की ओर फिसला ट्रक मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक क्रमांक MP 16 H 0834 लक्ष्मीपुर से पन्ना की ओर जा रहा था। जैसे ही वह बजरिया मोड़ के पास बड़ी पुल पट्टी के समीप पहुंचा, चालक का वाहन पर से नियंत्रण छूट गया। अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे लगे सुरक्षा बैरिकेड को तोड़ते हुए खाई की ओर फिसल गया। जामुन के पेड़ से टकराकर रुका ट्रक खाई में करीब 20 फीट नीचे जाने से पहले वहां मौजूद जामुन के पेड़ से टकराकर अटक गया। पेड़ ने वाहन को आगे जाने से रोक दिया। इससे ट्रक पूरी तरह खाई में गिरने से बच गया और उसमें सवार चालक व खलासी सुरक्षित रहे। ग्रामीणों ने चालक-खलासी को बाहर निकाला प्रत्यक्षदर्शी अतुल कुशवाह के अनुसार, यदि जामुन का पेड़ ट्रक को नहीं रोकता तो वाहन सीधे करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरता। इससे गंभीर जनहानि हो सकती थी। हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने चालक और खलासी को सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *