Headlines

कनाडा में पंजाबी रेडियो स्टेशन पर फायरिंग:शो चल रहा था, शीशे टूटे; हुड 420 गैंग का नाम सामने आया, लॉरेंस से कनेक्शन की जांच




कनाडा में लॉरेंस गैंग से संबंधित ग्रुप ने रेडियो स्विफ्ट 1200 AM पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। घटना के समय रेडियो स्टेशन पर लाइव शो चल रहा था। इस दौरान गोलियों से रेडियो स्टेशन के शीशे टूट गए, लेकिन किसी की जान नहीं गई। सरी स्थित पंजाबी रेडियो स्टेशन पर हुई गोलीबारी की जांच में पुलिस ने बताया कि हुड 420 गैंग का नाम इसमें सामने आया है। जांच अधिकारियों का कहना है कि यह गैंग लॉरेंस और गोल्डी ढिल्लों के नेटवर्क से जुड़ा है या उनके नाम का इस्तेमाल कर जबरन वसूली करता है। रंगदारी के पीछे की पूरी कहानी, जानिए… लॉरेंस-ढिल्लों के नाम पर 50 लाख डॉलर की रकम मांगी
इमीग्रेशन रिकॉर्ड्स के मुताबिक हुड 420 गैंग से जुड़े पंजाबी रविंदर सिंह (25) के फोन से एक धमकी भरा नोट बरामद हुआ। यह नोट रेडियो स्टेशन के मालिक को भेजा गया था। इसमें लॉरेंस और गोल्डी ढिल्लों के नाम पर 50 लाख डॉलर (लगभग 41 करोड़ रुपए) की रकम मांगी गई थी। मांग पूरी न होने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई थी। इसी रंजिश और धमकी के बाद 29 सितंबर को सरी में उक्त रेडियो स्टेशन को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग की गई। आरोपी और उसकी गैंग पर 100 से ज्यादा मामले
सरी पुलिस के अनुसार आरोपी रविंदर सिंह का आपराधिक नेटवर्क सिर्फ एक सूबे तक सीमित नहीं है। उसे ओंटारियो में वसूली के बड़े नेटवर्क से भी जोड़ा गया है। यहां 17 आरोपियों के खिलाफ 100 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा अल्बर्टा के पार्कलैंड इलाके में हुई गोलीबारी की घटनाओं और 20 लाख डॉलर की रंगदारी के केस में भी उसका नाम शामिल है। इसी मामले में उसका साथी जगदीप सिंह (24) जो कैलगरी के एक अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था, फिलहाल कनाडा-वाइड वारंट पर वांछित है। ओंटारियो के मामलों में इकबाल सिंह नाम का एक अन्य आरोपी भी नामजद है। इमीग्रेशन बोर्ड ने डिपोर्टेशन के ऑर्डर निकाले
रविंदर सिंह के खिलाफ गंभीर संगठित अपराध में संलिप्तता पाए जाने पर इमीग्रेशन एंड रिफ्यूजी बोर्ड (IRB) ने उसके खिलाफ डिपोर्टेशन (देश से निकालने) का आदेश जारी कर दिया है और वर्तमान में उसे इमीग्रेशन कस्टडी में रखा गया है। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रसिद्ध रेडियो होस्ट जिनी सिम्स ने कहा कि जिन मामलों में अपराध के पुख्ता और मजबूत सबूत मिलते हैं, वहां आरोपियों को तुरंत डिपोर्ट किया जाना चाहिए। मामले में पुलिस ने FIR दर्ज की, स्थानीय पुलिस प्रशासन अलर्ट
घटना के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन और कनाडाई जांच एजेंसियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए FIR दर्ज कर ली है। स्थानीय पुलिस अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में सक्रिय विदेशी आपराधिक नेटवर्क और जबरन वसूली करने वाले गिरोहों के खिलाफ SIT गठित कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रेडियो स्टेशन पर हुई गोलीबारी और रंगदारी से जुड़े सभी तारों की गहनता से जांच की जा रही है तथा फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *