Headlines

फरीदकोट जिला परिषद के नए वाइस चेयरमैन ने संभाला पद:बोले- विकास पर रहेगा फोकस, MLA अमोलक सिंह समेत पार्टी नेताओं ने दी बधाई




फरीदकोट के जिला परिषद कार्यालय में बुधवार को कुछ दिन पहले निर्वाचित जिला परिषद के वाइस चेयरमैन गुरभेज सिंह बराड़ ने अपना पद संभाल लिया। इस मौके पर जैतो के विधायक अमोलक सिंह सहित आम आदमी पार्टी के नेताओं ने उन्हें बधाई दी। विधायक अमोलक सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने गुरभेज सिंह बराड़ को यह जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बराड़ इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और मेहनत से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेश के विकास को प्राथमिकता दे रही है। लोक भलाई योजनाओं पर ध्यान दिया जाएगा : वाइस चेयरमैन
नवनियुक्त वाइस चेयरमैन गुरभेज सिंह बराड़ ने पार्टी लीडरशिप का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। जिला फरीदकोट की तरक्की, विकास कार्यों और आम लोगों के हित से जुड़ी योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी और पार्टी लीडरशिप के सहयोग से जिले में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। ये नेता रहे मौजूद
इस मौके पर जिला परिषद चेयरमैन वीरपाल कौर, जिला प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन गुरतेज सिंह खोसा, सुखजिंदर सिंह काउणी, अमनदीप सिंह बाबा, लछमण शर्मा, गुबिंदर वालिया, धर्मजीत सिंह रामेआणा, हरसिमरन सिंह, अंकुश बांसल, नरेश जिंदल, जगदीश सिंह, सरबजीत कौर, जगजीत सिंह जग्गी, कुलविंदर नरेंद्र रामेआणा सहित कई नेता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *