Headlines

सोनीपत में तीन पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हुए:डीसीपी सोनाक्षी सिंह ने सम्मान समारोह में दी विदाई; सेवाओं की सराहना की




सोनीपत में कर्तव्य पथ पर दशकों तक निष्ठा की मिसाल पेश करने वाले तीन पुलिस अधिकारियों की सेवानिवृत्ति पर सोनीपत पुलिस लाइन में एक गरिमामयी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) सोनाक्षी सिंह (IPS) ने सेवानिवृत्त हो रहे तीनों अधिकारियों की दीर्घकालीन, उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाओं की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट समारोह के केंद्र में रहे उप निरीक्षक बलवान सिंह, उप निरीक्षक राजेश कुमार तथा उप निरीक्षक सुच्चा सिंह। पुलिस महकमे में लंबे समय तक कानून-व्यवस्था बनाए रखने और समाज सेवा में दिए गए उनके उल्लेखनीय योगदान को याद किया गया। डीसीपी सोनाक्षी सिंह ने तीनों अधिकारियों को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। अनुशासन और निष्कलंक सेवा की मिसाल इस अवसर पर डीसीपी सोनाक्षी सिंह ने अधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और निष्कलंक सेवाकाल की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पुलिस महकमे में इन अधिकारियों द्वारा निभाई गई सकारात्मक और अनुशासित भूमिका आने वाले युवा पुलिसकर्मियों के लिए हमेशा मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। ईमानदारी और समर्पण को नमन डीसीपी मुख्यालय ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि लंबे सेवाकाल के दौरान पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ काम करना बेहद गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति केवल शासकीय प्रक्रिया है, लेकिन समाज के प्रति दायित्व कभी खत्म नहीं होते। विभाग उनके इस निस्वार्थ योगदान को सदैव सम्मानपूर्वक स्मरण रखेगा। जीवन की नई पारी की शुरुआत कार्यक्रम के समापन अवसर पर डीसीपी सोनाक्षी सिंह सहित उपस्थित सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सेवानिवृत्त अधिकारियों के सुखद, समृद्ध और स्वस्थ जीवन की कामना की। अधिकारियों ने विश्वास जताया कि जिस निष्ठा से इन वीरों ने खाकी का मान बढ़ाया, उसी समर्पण से वे आगे भी समाज और अपने परिवार का मार्गदर्शन करते रहेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *