![]()
कैमूर के मोहनिया चेकपोस्ट पर अवैध वसूली का मामला गहरा गया है। कूरियर ट्रक चालक सुनील कुमार ने आरोप लगाया है कि बिना किसी नियम तोड़े उनसे 2500 रुपये का फर्जी चालान काटा गया। इस मामले में अधिकारियों की चुप्पी से सवाल उठ रहे हैं। ऑपरेटर काउंटर छोड़कर भाग गया जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) संजीव कुमार ने साफ किया है कि ‘मैकेनिकल’ नाम का कोई चालान नहीं होता और न ही चेकपोस्ट पर ऐसी कोई पर्ची काटी जाती है। यह बात उन्होंने मीडिया से बातचीत में कही। जब DTO और चालान काटने वाले ऑपरेटर से पूछा गया कि किस आधार पर चालान काटा गया, तो ऑपरेटर काउंटर छोड़कर भाग गया। DTO भी बिना कोई ठोस जवाब दिए वहां से चले गए। अधिकारियों और कर्मचारियों का यह रवैया मिलीभगत की ओर इशारा करता है। चालक और स्थानीय लोग अब इस मामले में उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Source link
मोहनिया चेकपोस्ट पर फर्जी चालान का खुलासा:DTO ने माना नहीं होता मैकेनिकल चालान; सवाल पर ऑपरेटर भागा, अधिकारी चुप
