Headlines

राज्य में 16 अक्टूबर से बदलेगा स्कूलों का समय:पहले 1 तारीख से बदलता था; गर्मी को देखते हुए लिया फैसला




प्रदेश के एक पारी वाले स्कूलों के समय में बदलाव अब 16 अक्टूबर से लागू होगा। राज्यभर में गर्मी का आलम देखते हुए शिक्षक संगठनों ने स्कूल का समय फिलहाल नहीं बदलने की मांग रखी थी, जिसे सरकार ने स्वीकार करते हुए अब 16 अक्टूबर से स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश दिए हैं। हालांकि राज्यभर में अस्पतालों का समय एक अक्टूबर से ही बदल रहा है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने बुधवार को जारी आदेश में कहा है कि 15 अक्टूबर तक स्कूलों में पहले से निर्धारित समय व्यवस्था ही लागू रहेगी। ऐसे में एक पारी के स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित होंगे। दरअसल, सरकार के 31 मार्च 2026 के आदेश के अनुसार स्कूलों के समय में बदलाव 1 अक्टूबर से प्रस्तावित था। हालांकि, अब संशोधित निर्देश जारी करते हुए इसे 16 अक्टूबर से प्रभावी करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत 15 अक्टूबर तक सभी संबंधित स्कूलों में पूर्व निर्धारित समय व्यवस्था यथावत रहेगी। तापमान चालीस डिग्री के पार प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान बढ़ रहा है। पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में तो पारा चालीस डिग्री सेल्सियस से अधिक है। बीकानेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू में दोपहर के दिन 35 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा था। पिछले दिनों बारिश के बाद इसमें गिरावट आई है। उधर, फलौदी में मंगलवार को भी तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *