![]()
सतना में बुधवार को कांग्रेस ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में खामियों और मतदाता सूची से पात्र मतदाताओं के नाम हटाए जाने की आशंका को लेकर प्रदर्शन किया। धवारी तिराहे पर धरने के बाद कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम 7 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम राहुल सिलाडिया को सौंपा। कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की भी मांग की। SIR में पारदर्शिता की मांग विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने आरोप लगाया कि SIR की आड़ में चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि कई मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं, जिससे भाजपा को फायदा मिल सकता है। उन्होंने मामले में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कांग्रेस ने मतदाता सूची के सत्यापन, दस्तावेजों की मांग और नाम हटाने की प्रक्रिया को लेकर चिंता जताई। पार्टी ने मांग की कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम गलत तरीके से मतदाता सूची से नहीं हटाया जाए। कांग्रेस ने रखीं सात मांगें कांग्रेस ने मतदाता सूची में बदलाव की प्रक्रिया में पारदर्शिता रखने और पात्र मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखने की मांग की। पार्टी ने SIR से जुड़ी प्रक्रिया की समीक्षा और चुनाव व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग भी ज्ञापन में रखी। निर्वाचन आयोग के अनुसार SIR का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई पात्र मतदाता सूची से बाहर न रहे और कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो। आयोग ने SIR प्रक्रिया को पारदर्शी बताया है। धरने में विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा, वीरेंद्र द्विवेदी, आरिफ इकबाल सिद्दीकी समेत कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source link
कांग्रेस ने SIR के विरोध में धरना देकर ज्ञापन दिया:विधायक ने इसे मताधिकार से वंचित करने की साजिश बताया, CEO के इस्तीफे की मांग की
